फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees should not ask God but God: Ghananand

भक्तों को भगवान से नहीं बल्कि भगवान को मांगना चाहिए: घनानंद

Thu, 02 Feb 2023 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees should not ask God but God: Ghananand
राजभवन आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सजी झांकी। - फोटो : BASTI
भक्तों को भगवान से नहीं बल्कि भगवान को मांगना चाहिए: घनानंद
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण सुदामा मित्रता का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
बस्ती। राजभवन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बुधवार को श्रीकृष्ण सुदामा की झांकी के साथ कथा व्यास वृंदावन के आचार्य घनानंद महाराज ने विभिन्न प्रसंग सुनाई।
सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास घनानंद महराज ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा से सीख सकते हैं। कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे। सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे। द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं। इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है। कथा व्यास ने बताया कि जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना तो प्रभु श्रीकृष्ण सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे। सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया। भगवान सुदामा को अपने महल में ले गए और उनका अभिनंदन किया। सुदामा और कृष्ण की झांकी पर फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन

कथा व्यास प्रेम निधि महाराज ने सातवें दिन कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया। मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाए और राधा कृष्ण और गोपियों के प्रेम का विस्तृत वर्णन किया।मंच का संचालन पंडित सरोज मिश्रा ने किया। मुख्य यजमान कुंवर कामेश्वर सिंह छोटे राजा, कुवंरानी राज्यश्री सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल सर्राफ गोरखपुर, आनंदेश्वर सिंह परिहार शोहरतगढ़, समर विजय शाही डुमरी स्टेट, सुनील कुमार सिंह औरंगाबाद, एयर कामोडोर चन्द्रमौलि सिंह, असौद चितौड़, पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव छोटे राजा उटारी, एनबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed