फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devapar is in darkness for four days due to lack of electricity

Basti News: बिजली न आने से देवापार में चार दिन से छाया है अंधेरा

Tue, 02 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devapar is in darkness for four days due to lack of electricity
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नंबर पांच देवापार में चक्रवात आने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। कई दिनों से क्षेत्र में बिजली न आने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सरवन कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश प्रजापति, राजेश कुमार वर्मा, विपिन कुमार पांडे, मोनू पांडे, राकेश यादव, सभासद राजकुमार चौधरी, अजीत कुमार कनौजिया, वेद प्रकाश, धर द्विवेदी और राम प्रकाश यादव ने कहा कि चार दिन पहले आधी की वजह से बिजली सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोबाइल चार्जिंग से लेकर दैनिक जरूरतों तक के लिए लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता राजित राम ने बताया कि अभी कई जगह बिजली व्यवस्था बाधित है। टीम रात दिन लगी हुई है। जल्द समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed