फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   destruction due to heavy rain, leady death

बारिश से मची तबाही, कई जगह मकान गिरे, महिला की मौत

Sun, 12 Jul 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
destruction due to heavy rain, leady death
बारिश से मची तबाही, कई जगह मकान गिरे, महिला की मौत
विज्ञापन

बस्ती। बारिश अब जनमानस के लिए आफत बन गई है। कई जगहों पर लोगों के मकान गिर गए। मुफलिसी में गुजर करने वालों के सामने अब छत का संकट आ गया है। वहीं सेमरा चींगन गांव में आंधी व बारिश के बीच जर्जर दीवार ढह गई। उसके नीचे सोई 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
शनिवार देर रात हुई भारी बारिश में करीब आधा दर्जन मकान गिरने की सूचना है। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थानांतर्गत कचूरे गांव निवासी रामनाथ का खपरैल का मकान बारिश में गिर गया। रात में रामनाथ व उनकी पत्नी रूमा खपरैल में व बच्चे छप्पर में सो रहे थे। करीब दो बजे आवाज सुनकर रामनाथ की नींद खुली तो देखा कि खपरैल एक ओर से गिर रहा है। दोनों भागकर बाहर आए। देखते ही देखते घर जमींदोज हो गया।
विज्ञापन

भूमिहीन रामनाथ मजदूरी करके पेट पालते हैं। मुफलिसी सदर ब्लॉक के कोईलपुरा में भी राम सहाय का रिहायशी छप्पर गिर गया। वह परिवार के साथ उसके नीचे सो रहे थे। छप्पर गिरने के पहले आवाज सुनकर पत्नी और बच्चों को वहां से निकाल लिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार रात हुई बारिश में कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में दीवार गिर गई। पीड़ित पारसनाथ चौधरी व ब्रम्हादीन चौधरी ने बताया कि मलबे में गृहस्थी का सारा सामान दब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य हताहत से इनकार किया। महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार, बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के खड़ौहा गांव में रिकेश व महेंद्र के खपरैल की दीवार गिर गई। आवाज सुनकर जागे रिकेश ने परिजनों को जगाकर बाहर भगाया, जिससे कोई उसकी चपेट में नहीं आया। घर में रखा सामान मलबे में दब गया है। रिकेश ने बताया कि पात्र होने के बाद भी उन्हें आवास का लाभ नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजने की बता कही।

कलवारी व बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरा चींगन गांव में शनिवार रात आंधी व बारिश के बीच जर्जर दीवार ढह गई। उसके नीचे सोई 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। छप्पर में बांधे गए दो मवेशी घायल हो गए। ज्ञानमती (68) छप्पर के नीचे चारपाई पर सोई थी। तभी दीवार गिर गई। कुछ ही दूर सो रहे उनके पति रामकिशोर चौधरी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। महिला को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed