फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deputy CMO will investigate the newborn death case in CHC Vikramjot

Basti News: सीएचसी विक्रमजोत में नवजात मृत्यु प्रकरण में जांच करेंगे डिप्टी सीएमओ

Fri, 20 Mar 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO will investigate the newborn death case in CHC Vikramjot
बस्ती। सीएचसी विक्रमजोत में प्रसव के बाद नवजात मृत्यु प्रकरण में सीएमओ ने जांच टीम बनाई है। प्रकरण की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह करेंगे। चार दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। जानकारी के अनुसार, राजमंगल कनौजिया ने 14 मार्च को सुबह 9:05 बजे अपनी गर्भवती पत्नी को सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया था। दोपहर लगभग 12:50 बजे महिला चिकित्सक की देखरेख में एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ।
विज्ञापन

जन्म के लगभग आधे घंटे बाद, चिकित्सक ने बच्ची की हालत गंभीर बताई। परिजनों का आरोप था कि उन्होंने बच्ची को बिना ऑक्सीजन के एम्बुलेंस से महिला चिकित्सा अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। अयोध्या पहुंचने पर वहां के चिकित्सक ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। वहां डॉक्टरों ने कथित तौर पर यह भी पूछा कि बच्ची को बिना ऑक्सीजन के क्यों लाया गया। राजमंगल कनौजिया का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही और बिना ऑक्सीजन के रेफर करने के कारण ही उनकी नवजात बच्ची की मौत हुई। एमओआईसी और सीएमओ से जांच कर कार्रवाई की मांंग की थी। जिसके बाद सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने प्रकरण की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed