फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration at Tehsil for not replacing faulty transformer

Basti News: खराब ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने पर तहसील पर प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at Tehsil for not replacing faulty transformer
शंकरपुर, करौता ,पिरैला नरहरिया के लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता को शीघ्र समाधान कराने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। तहसील क्षेत्र के शंकरपुर में तीन दिन से खराब 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर तमाम शिकायतों के बाद भी न बदले जाने से नाराज लोगों ने शनिवार को तहसील पर विरोध प्रदर्शन भी किया। तहसील में मौजूद डीएम रवीश गुप्ता से बिजली निगम के अभियंताओं व कर्मचारियों के रवैये की शिकायत की। शिकायती पत्र में अवगत कराया कि उनके गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर ओवर लोडिंग के चलते एक अगस्त से खराब है। ग्रामीणों ने 250 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की प्रशासन से मांग की।
करौता के उपभोक्ता मंजीत ने कहा कि उनके गांव के सभी पुरवे मेंं नंगा तार हटाकर केबिल लगा दिया गया, लेकिन उसके पुरवे को छोड़ दिया गया। शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका गांव रुधौली फीडर से जुडा है।
विज्ञापन

पिरैला नरहरिया के रियाजुल्लाह ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके गांव के तार में 11000 वोल्ट की आपूर्ति हो रही है। नंगे तारों के स्थान पर कई बार केबल लगाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी कई शिकायतों को संज्ञान लेते हुए डीएम ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को शिकायतों का औचित्यपूर्ण तरीके से शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed