फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to withdraw the hike in electricity rates

Basti News: बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने की मांग

Wed, 18 Jun 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the hike in electricity rates
बस्ती। मुख्य अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि 22 जून को लखनऊ में बुलाई गई बिजली महापंचायत में यूनियन बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगी। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से घोषित 24 जून को साझा विरोध-प्रदर्शन में सभी जिलों में यूनियन भागीदारी करेगी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अशर्फी लाल ने कहा कि बिजली के निजीकरण, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में किसानों -खेतिहर मजदूरों को जागरूक, संगठित और आंदोलित करने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को गांवों में चौपाल-पंचायतें करने और मोर्चा की ओर से जारी पर्चा वितरण कार्यक्रम में जुटने का फैसला लिया। बैठक में किसान नेताओं ने कारपोरेशन की ओर से बिजली दरों में 45 प्रतिशत तक वृद्धि कर गांवों में बिजली की दर आठ रुपये तक बढ़ाने के प्रस्ताव को यूपी के किसानों-मजदूरों और गरीब तबकों के साथ बड़ा धोखा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत बिजली की बढ़ी दरों को वापस ले।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन मेंं सत्य प्रताप सिंह, आशुतोष लहरी, अनुज कनौजिया, विजयपाल, अवनीश कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार अजय पांडे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed