{"_id":"6611ae728eda5c4e0d05dd7c","slug":"demand-for-arrest-of-the-accused-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114446-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Sun, 07 Apr 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड में 21 मार्च की रात 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में घर के पहले मंजिल पर छत के पंखे से लटकते मिले शव के मामले में परिजनों ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गौर थाने में केस दर्ज किया गया था, लेकिन 16 दिन बीत गए अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड के रामजीत वर्मा का 38 वर्षीय पुत्र राम सुरेश रात को खाना खाने के बाद घर के पहले मंजिल पर कमरे में सोने चला गया।दूसरे दिन सुबह जब वह कमरे से नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने खिड़की से कमरे में जाकर झांका तो पंखे से युवक का लटकता शव देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी जैसे आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर कमरे से लटकते शव को नीचे उतरवाया। तभी पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला और मृतक युवक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर पिता रामजीत वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके छोटे भाई और भतीजों ने कुछ माह पहले दिवंगत बेटे राम सुरेश वर्मा से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर भाई और भतीजों ने पैसे न देने पड़े। इसके लिए तरह-तरह का दबाव बनाने लगे और धमकी देने लगे।पिता का आरोप है कि इसी दबाव में आकर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस मामले में पिता रामजीत की तहरीर पर गौर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी की धारा में तुलाराम वर्मा,प्रदीप कुमार वर्मा और अभिमन्यु वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।लेकिन 16 दिन बीत गए अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि इस मामले में पिता की तहरीर पर केस दर्ज है।आरोपियों के घर पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द तीनों आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।बहुत जल्द तीनों की गिरफ्तारी हो जाएगी।