{"_id":"65021aff5d00194cf2030809","slug":"demand-for-action-against-bsa-of-badaun-basti-news-c-207-1-bst1001-4283-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदायूं के बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदायूं के बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Thu, 14 Sep 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को संघ जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अगुवाई में डीएम के प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बदायूं के बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि बदायूं में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा को पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निलंबित कर दिया गया। बीएसए बदायूं के इस मनमानी पूर्ण रवैये की जांच होनी चाहिए। मांग किया कि प्रकरण में बीएसए के विरूद्ध कार्रवाई के साथ संबंधित शिक्षक को बहाल किया जाए। इसके अलावा पदोन्नति प्रक्रिया में 68500 बैच में नियुक्त शिक्षकों को भी शामिल किया जाए। इस मौके पर हरेंद्र यादव, सुधीर तिवारी, उमाकांत शुक्ल, प्रवीन आदि मौजूद रहे। संवाद