फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delivery was done through operation, also given financial help

Basti News: ऑपरेशन से प्रसव कराया...आर्थिक मदद भी दी

Sun, 29 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Delivery was done through operation, also given financial help
रुधौली। रक्ताल्पता की शिकार गर्भवती के इलाज में स्वास्थ्य टीम ने सजगता दिखाई। यहां तैनात सर्जन डॉ. राजेश पटेल ने टीम के साथ महज 6 प्रतिशत हीमोग्लोबिन वाली महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टीम ने प्रसूता को आर्थिक मदद भी दिलाई है।
विज्ञापन


सीएचसी पहुंची महुआर की गर्भवती अंजली पांडेय की हालत काफी खराब थी। उनके शरीर में महज 6 प्रतिशत हीमोग्लोबिन था। चिकित्सक डॉ. राजेश पटेल के अनुसार, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चा भी कमजोर पाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत गंभीर थी। पता चला कि गर्भवती के पति वेद प्रकाश पांडेय की कुछ दिन पहले करंट लगने से मौत भी हो गई थी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब थी।
विज्ञापन

परिस्थितियों को देखते हुए महिला की तत्काल सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। सावधानी पूर्वक सर्जरी के जरिये सफल प्रसव कराया गया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इन पर विशेष ध्यान भी दिया जा रहा है। डॉ. पटेल और उनकी टीम ने महिला को आर्थिक मदद भी दी गई। इसके लिए अस्पताल की सराहना हो रही है। महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने डॉक्टर के प्रति कृतज्ञता जताई। टीम में एनेस्थीसिया डॉ. प्रदीप गुप्ता, राम बहादुर, सुप्रिया, दीक्षा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed