{"_id":"68ffcc93e1df50b9ed069bb9","slug":"deled-exam-was-conducted-in-two-shifts-3000-trainees-took-part-basti-news-c-207-1-bst1001-146547-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो पालियों में हुई डीएलएड परीक्षा... तीन हजार प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो पालियों में हुई डीएलएड परीक्षा... तीन हजार प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में डीएलएड परीक्षा का जायजा लेते प्राचार्य संजय शुक्ल।
- पहले दिन सात केंद्रों पर कराई गई परीक्षा, दो घंटे का हुआ एक प्रश्न पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएलएड प्रशिक्षुओं की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की दो पालियों में परीक्षा हुई। इसमें कुल तीन हजार प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। सुबह 10 से 12 बजे तक बाल विकास विषय की परीक्षा ली गई। यह दो घंटे का प्रश्न पत्र था। दूसरी पाली की परीक्षा 1.30 से 3.30 बजे तक कराई गई।
इसमें शिक्षण अधिगम सिद्धांत विषय की परीक्षा ली गई। वर्ष 2024 प्रथम सेमेस्टर के पंजीकृत 1474 में 1418 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 56 लोग अनुपस्थित हुए। इसके अलावा 2024 से पहले 1576 प्रशिक्षु ऐसे प्रशिक्षु भी शामिल हुए। जिन्हें पहली बार की परीक्षा में सफलता नहीं मिली थी।
डीएलएड प्रशिक्ष प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। केडीसी, जीजीआईसी, खैर इंडिस्ट्रयल इंटर कॉलेज, बेगम खैर, जीआरएस सक्सेरिया इंटर कॉलेज और गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में यह परीक्षा हुई है। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से 20 मिनट पहले ही सघन तलाशी के बाद केंद्रों में प्रवेश दिलाया गया।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य संजय शुक्ल, परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी पूरी टीम के साथ दोनों पालियों की परीक्षा का जायजा लेते रहे। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली।
-- -- -- -- -- -- -
आज होगी तीन पालियों में परीक्षा
मंगलवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की तीन प्रश्न पत्रों की तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। डायट प्राचार्य ने बताया कि दो प्रश्न पत्र एक घंटे के होंगे। एक प्रश्न पत्र दो घंटे का होगा। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 11 बजे तक विज्ञान विषय की होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 11.30 बजे से 12.30 बजे तक गणित विषय की होगी। जबकि दिन में दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा होगी।