फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Defects found in 19 school vehicles... returned for repairs

Basti News: 19 स्कूली वाहनों में मिली कमियां... दुरुस्त कराने के लिए लौटाया

Mon, 05 Aug 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Defects found in 19 school vehicles... returned for repairs
आरटीओ कार्यालय पर स्कूली बसों की हुई जांच।
डीटीई सेंटर में फिटनेस के लिए लगाया गया कैंप, पहुंचे थे 56 स्कूल वाहन
विज्ञापन

329 स्कूल वाहनों के फिटनेस के लिए था अंतिम अवसर, अब होगी प्रवर्तन की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन विभाग की ओर से स्कूल वाहनों के फिटनेस के लिए लगातार कैंप लगाने के बाद भी 410 में से महज 81 वाहनाें का ही फिटनेस जुलाई में हो सका। विभाग ने रविवार को शेष 329 स्कूल वाहनों के फिटनेस के लिए रविवार को अंतिम अवसर दिया। इसके लिए आईटीआई परिसर स्थित डीटीई सेंटर में फिर से कैंप लगाया गया। लेकिन, इस दिन भी केवल 56 स्कूल वाहन ही पहुंच पाए। इसमें भी केवल 37 वाहन ही फिटनेस के योग्य पाए गए। 19 वाहनों में विभिन्न तरह की खामियां पकड़ी गईं, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए कैंप से लौटा दिया गया।
जिले में 1182 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर जून माह में इन वाहनों की छानबीन की गई। इसमें 410 वाहनों के फिटनेस और 365 स्कूल वाहन के परमिट समाप्त पाए गए। विभाग ने जुलाई में इन स्कूल वाहनों के फिटनेस और परमिट अपडेट कराने के लिए अभियान चलाया। लेकिन, स्कूल-कॉलेजों के प्रबंधकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। काफी प्रयास के बाद जुलाई में केवल 81 स्कूल वाहनों का ही फिटनेस एवं परमिट अपडेट हो सका।
विज्ञापन

329 स्कूल वाहन अभी बिना फिटनेस के दौड़ाए जा रहे हैं। विभाग ने इन वाहनों से संबंधित स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भी जारी किया है। बावजूद इसके शतप्रतिशत स्कूल वाहनों का फिटनेस नहीं बन सका है। इस बार विभाग ने अंतिम रूप से अवसर दिया। रविवार को डीटीई परिसर में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 56 स्कूल वाहन लाए गए। फिटनेस के योग्य 37 वाहन ही पाए गए। 19 वाहन रिजेक्ट कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आरआई ने की वाहनों की जांच
डीटीई परिसर में पहुंचने वाले स्कूल वाहनों के फिटनेस की जांच आरआई संजय कुमार दास ने की। उन्होंने एक- एक 19 वाहनों को अयोग्य करार दिया। इन वाहनों में सुरक्षा संबंधी इंतजाम नहीं पाए गए। कुछ वाहनों में साइड राड, नंबर प्लेट, रेफलेक्टर तक नहीं पाए गए। आरआई ने इन वाहनों को कमियां दुरुस्त कराने के लिए लौटा दिया। बताया कि कमियों को दूर कराने के बाद ही फिटनेस बनाया जाएगा।

...
अब होगी प्रवर्तन की कार्रवाई
एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह ने कहा कि स्कूल वाहनों के फिटनेस और परमिट अपडेट कराने के लिए कई अवसर दिए गए हैं। अभी भी 273 स्कूल वाहनों का फिटनेस अपडेट नहीं कराया जा सका है। जबकि स्कूल प्रबंधकों को पूर्व में फिटनेस के लिए चेताया गया था। अब प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू होगी। सड़क पर ऐसे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed