फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deepotsav in Ayodhya...highway remained diverted

Basti News: अयोध्या में दीपोत्सव...हाईवे रहा डायवर्ट, जाम ने हलकान किया

Sun, 12 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav in Ayodhya...highway remained diverted
बड़ेवन से भिरिया वाल्टगंज, बभनान, गोंडा के रास्ते लखनऊ की ओर रवाना हुईं गाड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के चलते शनिवार को हाईवे बंद कर रहा। जिले से गुजरने वाले बड़े वाहनों को विभिन्न रूटों से लखनऊ की ओर रवाना किया गया। आधी रात के बाद से हाईवे पर आवागमन सामान्य हो पाया। डायवर्जन के कारण बड़ेवन से भिरिया, वाल्टरगंज कस्बे में लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। यही हाल फुटहिया डायवर्जन से नगर बाजार, कलवारी का रहा। यहां भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
त्योहार होने के कारण पहले से ही जाम की जूझ रहे कस्बों में समस्याएं अधिक रहीं। कलवारी में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। यातायात सामान्य बनाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हर्रैया में बभनान मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे जाम लग गया। हालांकि पुलिस की मुस्दैती के चलते 20 मिनट बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवलरोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, हर्रैया होते हुए बस्ती से गोरखपुर की ओर भेजा गया। अयोध्या से बस्ती होते हुए गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को अयोध्या से कटरा, लकड़मंडी, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य की ओर रवाना किया गया। गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा होकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन ओवरब्रिज से मनौरी-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा गया। आंबेडकरनगर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए जनपद संतकबीरनगर की ओर रवाना किया गया। आंबेडकनगर की तरफ से बस्ती-लखनऊ के तरफ जाने वाले वाहनों को रामजानकी मार्ग से संतकबीरनगर की ओर भेजा गया। बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को फुटहिया, नगर होते हुए कलवारी मार्ग से आंबेडकनगर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए आगे भेजा गया। एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि आधी रात से यातायात सामान्य कर दिया गया है। सभी वाहन हाईवे होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed