{"_id":"64ecef59f7e0139d1009c9f4","slug":"ded-body-recover-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3463-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नदी में नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नदी में नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। कलवारी थानाक्षेत्र के सरयू नदी के नौरहनी घाट पर संतकबीरनगर के बूधा कला से स्नान करने आए तीन दोस्तों में से एक राजेश (28) पुत्र चौहान नदी की धारा में रविवार को लापता हो गया था। सोमवार की दोपहर कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतराए हुए एक शव देखा और चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविंद यादव को सूचना दी।
अरविंद यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया और थाना कलवारी पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने शव की पहचान कराई, जिसकी पहचान राजेश के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि सरयू नदी के नौरहनी घाट पर दूर-दूर से लोग स्नान करने आते हैं। इसी क्रम में संतकबीरनगर के खलीलाबाद थानाक्षेत्र के बूधा कला गांव से मोटरसाइकिल से तीन दोस्त राजेश, जोगिंदर और पिंटू स्नान करने आए। तीनों स्नान करने के लिए नदी में उतरे, जिसमें पिंटू और जोगिंदर बाहर निकले, जबकि राजेश गहराई में चला गया और डूब गया। जोगिंदर और पिंटू ने बताया था कि बाहर निकलने के बाद हम लोग कपड़े बदलने लगे, और कुछ देर बाद देखा तो राजेश का पता नहीं था।
स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम ने दिन भर सर्च अभियान चलाया, लेकिन राजेश का पता नहीं चल सका था।