{"_id":"5e331f888ebc3ec6e91f98b3","slug":"death-rotaveter-basti-news-gkp3391352100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया थाने के अखनपुर की घटना, अचानक ब्रेक लगाने से फंसा महेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया (बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अखनपुर में बृहस्पतिवार को खेत की जुताई करते समय 18 वर्षीय युवक अचानक रोटावेटर में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूदीपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। मिट्टी सख्त होने और खर-पतवार ज्यादा होने से खेत में रोटावेटर कम लग रहा था। इसी बीच अखनपुर निवासी महेंद्र पुत्र रामदेव भाई राकेश (14) के साथ गन्ना छिलने के लिए खेत की ओर आ रहा था। ओम प्रकाश ने महेन्द्र को बुलाकर रोटावेटर पर बैठा लिया। अचानक ब्रेक लगने से महेंद्र रोटावेटर में फंस गया और उसकी जान चली गई।
एसओ ब्रम्हा गौड़ ने बताया कि महेन्द्र के पिता रामदेव की तहरीर पर सूदीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक ओम प्रकाश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से ट्रैक्टर लेकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
भाई को नहीं भूल रहा वो खौफनाक मंजर
महेंद्र के साथ उसका छोटा भाई 14 वर्षीय राकेश भी था। महेंद्र को ओम प्रकाश ने जब बुलाकर रोटावेटर पर बैठा लिया तो राकेश वहीं खड़ा था। आंखों के सामने बड़े भाई की मौत का वह खौफनाक मंजर उसे भूल नहीं रहा। रोते-बिलखते राकेश ने पुलिस को बताया कि हम दोनों भाई गन्ना छीलने जा रहे थे। तेजी से जुताई करते समय अचानक ब्रेक लगाए, जिससे उसका भाई रोटवेटर में फंस गया। महेन्द्र चार भाइयों व चार बहनों में तीसरे नंबर पर था। पिता के साथ खेती-किसानी करने वाले महेन्द्र की मौत से मां जगलाहा, पिता रामदेव व भाई-बहनों का रो-रोकर बेहाल हो रहे थे।