फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saved drowning boys, teenager himself drowned in Saryu river

Basti News: डूब रहे लड़कों को बचाया, खुद सरयू नदी में डूब गया किशोर

Fri, 05 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Saved drowning boys, teenager himself drowned in Saryu river
लालगंज थाना क्षेत्र के नौरहनी घाट पर सरयू नदी में सुमित के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
कुदरहा (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के नौरहनी घाट पर बृहस्पतिवार को अपने दादा के दाह संस्कार में शामिल होने आया किशोर डूब रहे लड़कों को बचाने में खुद सरयू नदी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक घंटे की खोजबीन के बाद बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लालगंज थानाक्षेत्र के अमरडोभा निवासी 75 वर्षीय हरिराम की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। परिवार के लोग उनका शव लेकर दाह संस्कार के लिए सरयू नदी के कलवारी थानाक्षेत्र के नौरहनी घाट पर पहुंचे। करीब एक बजे चिता में आग लगाने के बाद करीब दो बजे कुछ लड़के सरयू नदी में नहाने लगे। इस दौरान अमरडोभा निवासी विजय और धीरू का पांव फिसल गया और दोनों डूबने लगे। किनारे खड़े दिवंगत हरिराम का पोता सुमित (17) नदी में कूद पड़ा। डूब रहे दोनों लड़कों को तो सुमित ने बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। इसके बाद वहां का माहौल बदल गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही कलवारी थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज गायघाट द्वारिका प्रसाद चौधरी, चौकी इंचार्ज बहादुरपुर सुनील कुमार गौड़ एवं चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर करीब एक घंटे के प्रयास के बाद सुमित को खोज निकाला। मगर तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed