{"_id":"660c618f9ce459a93209c574","slug":"dead-body-of-youth-found-near-tanda-ghat-in-saryu-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114124-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू में टांडा घाट के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू में टांडा घाट के पास मिला युवक का शव
Wed, 03 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। सरयू नदी के टांडा पुल के पास युवक का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह टांडा पुल के पास कुछ लोग गए तो पानी में एक शव उतराया देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने कलवारी पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविक की मदद से शव को निकलवा लिया। कपड़ों आदि की जांच के बाद युवक की पहचान नहीं हो पाई।
एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि युवक पीला शर्ट, ब्लैक पैंट पहने हुए है। उसके बाल कटे हुए हैं और दाढ़ी रखा हुआ था। शव को सुरक्षित रखवाकर सोशल मीडिया और अन्य तरीकों से जनपद के अलावा आसपास के जिलों में फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।