{"_id":"6765bd03dd517678990bf314","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-drain-taken-out-from-grave-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129133-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कब्र से निकाला गया नाले में मिले युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कब्र से निकाला गया नाले में मिले युवक का शव
Sat, 21 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर पुरानी बस्ती थाने में दर्ज है हत्या का केस
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटिया गली के पास नाले में मिले युवक के शव को शुक्रवार को कब्र से बाहर निकलवाया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि युवक के पिता ने बेटे को जहर देकर मार डालने की आशंका जताई है।
बता दें कि 31 जुलाई को पुरानी बस्ती क्षेत्र के नरहरिया निवासी अमर (20) भाटिया गली के नाले में मृत अवस्था में मिला था। उस समय परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बजाय शव को दफन कर दिया था। बाद में युवक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर जहर देकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था।
प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शेरू, दीपू व वीरू पर केस दर्ज किया था। इस प्रकरण की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस कब्र पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।