फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of tractor driver found in Dumri drain, suspicion of murder

Basti News: ट्रैक्टर चालक का डुमरी नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 26 Jun 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of tractor driver found in Dumri drain, suspicion of murder
बकरी चरा रहे बच्चों ने देखा पुलिया के नीचे पड़ा देखा शव
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये पहचान होने पर पहुंची विजय की पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। डुमरी-रौनहिया मार्ग स्थित डुमरी नाला के पास पुलिया के नीचे मंगलवार को 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव मिला। वह दुधारा क्षेत्र के दानोकुइयां चौराहा स्थित भवन सामग्री की दुकान से सामान पहुंचाने का काम करता था। उसके गले, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है।

जानकारी के मुताबिक, डुमरी नाला के पास कुछ बच्चे बकरी चार रहे थे। बच्चे खेलते हुए पुलिया के नीचे पहुंचे तो शव पड़ा देख कर शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे। धीरे-धीरे कर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ने इस बात की जानकारी रुधौली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रुधौली शव शिनाख्त में जुटी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सोशल मीडिया के जरिये शव की शिनाख्त संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के दानोकुईया गांव के विजय बहादुर पुत्र मुनीराम के रूप में हुई। उसके गले के ऊपर गंभीर चोट के निशान, चेहरे पर चोट व शरीर पर घसीटने के निशान पाए गए। पुलिस से सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पत्नी बोली-सात बजे बंद हो गया था फोन
विजय की पत्नी इंद्रावती ने बताया कि सोमवार की सुबह घर से दानोकुईया चौराहे के रियाज की दुकान पर गए थे। दोपहर में दो बजे खाना खाने के लिए घर आए थे। खाना खाने के बाद पुनः दुकान चले गए। फोन के माध्यम से बताया था कि पांच बजे तक हनुमानगंज क्षेत्र के डुमरी में सीमेंट लेकर जाना है। यह कहकर शाम सात बजे तक घर नहीं आए और फोन लगाने पर फोन स्विच ऑफ बताने लगा। दुकान पर पता करने पर बताया गया कि ट्रैक्टर की चाबी देकर वह चले गए। जैसे-जैसे रात हो रही थी, वैसे-वैसे चिंता बन रही थी। अगल-बगल लोगों से जानकारी हासिल की। मगर पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed