{"_id":"69ea8bb0625b0ab09f04a022","slug":"daughters-will-show-their-strength-in-mahila-asmita-khelo-indiacompetition-on-27th-basti-news-c-207-1-bst1005-157399-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्मिता खेलों इंडिया में बेटियां दिखाएंगे दमखम...27 को प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्मिता खेलों इंडिया में बेटियां दिखाएंगे दमखम...27 को प्रतियोगिता
Fri, 24 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अस्मिता लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए है।
प्रतियोगिता के तहत 27 अप्रैल को एक दिवसीय आयोजन में हैंडबॉल और वालीबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद अन्य प्रतियोगिताएं प्रस्तावित होंगी। इनमें जिलेभर की महिला खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने अस्मिता लीग के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाना है। इससे उन्हें आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन महिला खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका देते हैं।
अस्मिता लीग का आयोजन खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना है। यह लीग खिलाड़ियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। इससे जिले का नाम रोशन होगा और खेल संस्कृति मजबूत होगी। हैंडबॉल कोच विकास सोनकर के अनुसार, भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। विभाग में भी ऐसे खिलाड़ी संपर्क कर सकते हैं।