{"_id":"682e206f6e35d80af40eea14","slug":"dark-clouds-covered-the-sky-wind-blew-too-but-it-didnt-rain-basti-news-c-207-1-bst1004-136953-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: काली घटा छाई, हवा भी चली... पर नहीं बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: काली घटा छाई, हवा भी चली... पर नहीं बरसे बदरा
Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर क्षेत्र में बुधवार को भी सुबह काली घटा छाई रही। तेज हवा भी चली। थोड़ी ही देर में काली घटाएं हवा के साथ उड़ गई और मौसम साफ हो गया। हालांकि, दिन भर तेज धूप नहीं हुई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
मौसम का मिजाज मंगलवार से ही बदल गया। बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत मिली थी। बुधवार को भी सुबह-सुबह काले बादल घिर गए और तेज हवा भी चली, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। शहर में मूड़घाट से गनेशपुर जाने वाले मार्ग पर तथा मुरलीजोत के कुछ हिस्से जहां जल भराव हुआ था, वहां से पानी तो हट गया, लेकिन पूरे क्षेत्र में कीचड़ पसर गया, जिससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।