फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dabangs fired bullets at the house, police searching for them

Basti News: दबंगों ने घर पर चलाई गोली, तलाश रही पुलिस

Sun, 31 May 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dabangs fired bullets at the house, police searching for them
बस्ती। शहर के रौतापार मोहल्ले में शनिवार को तड़के कुछ युवकों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। घर के सदस्य आदर्श सौरभ श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर ली है। जिन्हें पकड़ने के लिए चार टीमें भी गठित की गई है। रौतापार मोहल्ला निवासी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर पर सभी सदस्य गेट बंद करके सो रहे थे। शनिवार को सुबह लगभग पांच बजे मोटरसाइकिल पर सवार युवक उनके घर के सामने पहुंचे और गेट को निशाना बनाकर लगातार दो फायर किया। इसके बाद युवक भाग निकले। आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग बाहर निकले। सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो फायरिंग करने वाले युवक पहचान में आ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाली है। परिजनों से काफी देर तक पूछताछ भी की है। सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करने वाले युवकों में कुछ उसी मोहल्ले के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरे मामले में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed