{"_id":"62974b1d1fbef37db66de794","slug":"dabangs-beat-up-baraatis-after-getting-them-off-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दबंगों ने बरातियों को बस से उतार कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दबंगों ने बरातियों को बस से उतार कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 01 Jun 2022 04:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 04:48 PM IST
सार
पीड़ित राकेश ने बताया कि वह भी बरात में सम्मिलित होने उसी बस से गए थे। प्रभारी निरीक्षक गौर विजेंद्र पटेल ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेज कर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गौर थानाक्षेत्र के मेहनिया रामदत्त गांव के पास कुछ लोगों ने बरातियों को लेकर लौट रही बस को रोककर उसमें सवार बरातियों को पीट दिया। बरातियों की पिटाई करने के साथ ही उन्हें बस से उतार दिया और बस खाली करवाकर जबरदस्ती वहां से रवाना कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव के राकेश पाल ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही चंदू की बरात सोनहा थाना क्षेत्र के अरदा गांव गई थी। बुधवार सुबह वहां से बस में सवार होकर बराती लौट रहे थे। आईला पुल के पास एक बच्चे ने उल्टी कर दी।
विज्ञापन
यह बात बस में बैठे गौर थाने के मेहनिया रामदत्त के विनोद पाल को नागवार गुजरी और वह मारपीट पर आमादा हो गये। बस जब उनके गांव के पास पहुंची तो विनोद पाल अन्य गांवों के लोगों के साथ बस पर पत्थरबाजी कर मारपीट करने लगे। बरातियों को बस से नीचे उतरवाकर खाली बस भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़ित राकेश ने बताया कि वह भी बरात में सम्मिलित होने उसी बस से गए थे। प्रभारी निरीक्षक गौर विजेंद्र पटेल ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेज कर जांच पड़ताल कराई जा रही है।