{"_id":"647e391479b284ccc30ab237","slug":"cwc-takes-initiative-innocent-sent-to-gonda-shelter-home-basti-news-c-7-1-195316-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीडब्लूसी ने की पहल, गोंडा शेल्टर होम भेजा गया मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीडब्लूसी ने की पहल, गोंडा शेल्टर होम भेजा गया मासूम
Tue, 06 Jun 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के रोडवेज बस्ती डिपो गेट के पास लावारिस मिले मासूम को सुरक्षित करने के लिए बाल कल्याण समिति की पहल पर गोंडा शेल्टर होम भेज दिया गया। माता-पिता से पूछताछ व जांच प्रक्रिया पूरी होने तक बच्चे को वहीं रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 2 जून को रोडवेज गेट पर दो साल का एक मासूम लावारिस हालत में मिला था। 112 पर मिली सूचना के बाद चौकी प्रभारी राकेश ने उसे पहले जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इसके बाद उसी दिन शाम को उसे चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। इधर मामले की जानकारी के बाद अमृतसर से उसके पिता 4 जून को बस्ती पहुंचे। पहले वह पुलिस से मिल बच्चे की पूरी जानकारी ली। इसके बाद वह चाइल्ड लाइन में बच्चे से मिले।
चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर चंदन ने बताया कि बच्चे के पिता ने यह बात बताई है कि पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में वह बच्चे को रोडवेज पर भूल कर चली गई थी। बताया कि सीडब्ल्यूडी के दिशा-निर्देश पर मासूम को शेल्टर होम भेज दिया गया है। इसके अलावा चाइल्ड लाइन बस्ती ने अमृतसर प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जिसमें इस पूरे प्रकरण की जरूरी जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया है। मासूम के असली माता-पिता का सत्यापन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर फिर मासूम को सुपुर्द किया जाएगा। तब तक मासूम शेल्टर होम गोंडा में सुरक्षित रहेगा।