फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activity

Basti News: जुनून खेल का कार्यक्रम को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Sat, 19 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज में जुनून खेल का कार्यक्रम की जानकारी देते शिक्षक घनश्या
रुधौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवापुर में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज गोठवा में जुनून खेल का कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह ने बच्चों को जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर जुनून खेल का कार्यक्रम कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक घनश्याम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा के दांव-पेंच सभी को आने चाहिए। यह विषम परिस्थितियों से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। आत्मरक्षा के गुर सभी को अनिवार्य रूप से सीखना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान का जायजा लेते हुए सीमांकन कराने व मैदान के बीच में स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ों को खेल में होने वाले व्यवधान के बारे में शिक्षकों से चर्चा किया। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वह खुद भी बीएसए से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

बीईओ विजय आनंद ने भी जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए छात्रों को खेल में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक समीउल्लाह, अनिल यादव, सैयद आरिफ हुसैन, अमित सिंह, सत्यराम, साधु शरण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed