फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti organized

Basti News: विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मंच दे रहा कला उत्सव

Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
cultural activiti organized
डायट पर कला उत्सव कार्यक्रम का उदघाटन करते सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि अब शिक्षण संस्थानों में काफी सुविधाएं मिल रही हैं। कला उत्सव में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विविध कलात्मक प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच मिलता है। डायट प्राचार्य जितेंद्र गोंड ने बताया कि कला उत्सव का आयोजन प्रशिक्षुओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम नोडल और कला प्रवक्ता डॉ. गोविंद अलीग ने बताया कि पढ़ाई के साथ कला, संगीत, नृत्य आदि में रुचि लेने वाले सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक विरासत एवं कला विविधता के प्रति जागरूकता एवं व्यवसायिक कौशल प्रोत्साहन के लिए उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गायन, वादन, फोटोग्राफी, चित्रकला, काव्य कला, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप कुमार, कल्याण पांडेय, डॉ. मृत्युंजय, अलीउद्दीन, वर्षा पटेल, वंदना चौधरी, शशि दर्शन त्रिपाठी, डॉ. रविनाथ, डॉ. रिचा शुक्ला, कुलदीप चौधरी, सरिता चौधरी, रवीश कुमार मिश्र, चन्द्र प्रकाश चौधरी, श्रुति त्रिपाठी, संध्या त्रिपाठी, श्रद्धा पाठक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed