फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti organized

Basti News: विष्णु महायज्ञ शुभारंभ से पूर्व निकाली कलश यात्रा

Mon, 06 Mar 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
cultural activiti organized
बनकटी क्षेत्र के बरमबाबा मंदिर बासापार में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ निकाली गयी कलश श
बनकटी। क्षेत्र के बांसापार स्थित बरम बाबा मंदिर परिसर में रविवार से नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले 251 महिलाओं और कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल से सजनाखोर, बरोहिया, नगर पंचायत होते हुए लालगंज के मनोरमा कुआनों संगम स्थल पहुंची। यहां से जल भरकर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची।
विज्ञापन

जहां विधि विधान से पूजन के बाद कलश स्थापित किया गया। महायज्ञ के आयोजक इंद्रमणि शुक्ला ने बताया कि महायज्ञ 13 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 7.00 से 12.00 बजे तक अनुष्ठान होगा। दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक अयोध्या के कथा मर्मज्ञ दुर्गेश शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। शाम 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक कथा वाचक अंजलि किशोरी प्रिया श्रीराम कथा सुनाएंगी। 13 मार्च को हवन और भंडारे के साथ महायज्ञ को विश्राम दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता विवेक शुक्ला, अरविंद पाल, अशोक पाल, बीरू पाल, सुग्रीव पाल, प्रहलाद दास, बाबूराम चौधरी, विपिन त्रिपाठी, मनिराम, पप्पू यादव, मुरलीधर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed