फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wire broke, rail track 2:35 hrs blocked

तार टूटने से ढाई घंटे ट्रैक बाधित 

Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
wire broke, rail track 2:35 hrs blocked
गौर रेलवे स्टेशन के पास बिजली का तार टूटने के कारण रेल यातायात रहा प्रभावित।
बस्ती। गौर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब गेट संख्या 213 ए के पास उस समय बड़ा हादसा टल गया जब शनिवार को दोपहर अप रेलवे ट्रैक की 25000 केवी बिजली का तार टूट कर लटक गया। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजरी। इससे करीब 2 घंटे 35 मिनट रेल यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


 गोरखपुर गोंडा रेल प्रखंड के बीच स्थित गौर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 213 ए के पास अप रेलवे ट्रैक पर दोपहर करीब 2.30 बजे 25 हजार वोल्टेज सप्लाई का तार टूटकर लटक गया। जिससे अप लाइन की ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। इसकी सूचना गेट मैन शोभित यादव ने स्टेशन अधीक्षक सिराजुल हक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए रेल यातायात रोकने का मैसेज पास किया। उन्होंने बताया कि बस्ती और गोंडा की रेलवे की इलेक्ट्रिकल विभाग के टीमें लगाई गईं।
विज्ञापन


शाम करीब 05.05 बजे सप्लाई तार ठीक कर रेल लाइन को बहाल कर दिया। इस प्रकार अप रेलवे ट्रैक लगभग 2 घंटे 35 मिनट बाधित रहा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बांद्रा एक्सप्रेस को टिनिच में रोके रखा गया। पहली ट्रेन 05.18 बजे 19038 अप बांद्रा एक्सप्रेस को पास किया गया। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रिप होने के कारण तार टूटा है। इलेक्ट्रिकल विभाग गोंडा के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित कई टीमें लगाकर तार को ठीक करा लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कहीं पर कभी भी तार टूटता है तो सप्लाई अपने आप बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed