फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Whose head will preferentially bind the Crown, decided today

किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला आज

Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 14 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव की तस्वीर शनिवार को साफ हो गई।  रुधौली, कुदरहा, बनकटी, सल्टौआ गोपालपुर और बस्ती सदर ब्लॉकों में एक-एक नामांकन होने के कारण इन प्रत्याशियों का चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन


शेष नौ ब्लॉकों में 21 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय 715 क्षेत्र पंचायत सदस्य शनिवार को करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक ब्लॉक मुख्यालयों में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। उम्मीद है कि देर शाम तक परिणाम आ जाएंगे।
विज्ञापन

विक्रमजोत में चार और साऊंघाट व गौर ब्लॉकों में एक एक पर्चा वापस होने के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। हर्रैया, दुबौलिया,परशुरामपुर, विक्रमजोत, गौर,बहादुरपुर एवं साऊंघाट में दो दो प्रत्याशी रह जाने से इन ब्लॉकों में रोचक मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परशुरामपुर में चार और कप्तानगंज में तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ जिन पांच ब्लॉकों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है वहां मतदान नहीं होगा। संवेदनशीलता को देखते हुए मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक सपा समर्थित गीता यादव और कांती यादव मैदान में रह गई है। यहां पर 56 बीडीसी सदस्य वोट डालेंगे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को चार पर्चे वापस हुए। यहां 71 बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे। कुल छह उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।

मैदान में अब सपा उम्मीदवार धमेंद्र सिंह और भरत लाल आमने सामने रह गए हैं। साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को एक पर्चा वापस हुआ। मैदान में अब दो प्रत्याशी रह गए हैं।

यहां पर 81 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे।इनमें बसपा विधायक के पुत्र लवकुश पटेल और सपा समर्थित किशोरी देवी पत्नी संत प्रसाद त्रिपाठी के बीच मुकाबला होगा। गौर प्रतिनिधि के अनुसार एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया।

इस तरह मैदान में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा के महेश सिंह के पुत्र अरविंद सिंह और जटाशंकर शुक्ल के बीच लड़ाई होगी। यहां पर 101 बीडीसी वोट डालेंगेे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एक भी पर्चा वापस नहीं हुआ।

मैदान में अब प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित माधुरी आर्या पत्नी संतोष आर्य, बसपा की शर्मिला पत्नी सीताराम एवं गुड्डी पत्नी विजय पाल रह गई हैं।यहां 57 बीडीसी मतदान में भाग लेंगे।

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर कुल चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। राधेश्याम पुत्र लालता, रामपाल पुत्र मनीराम, रामयज्ञ पुत्र बहाल और विंध्यवासिनी पत्नी शशि कुमार के बीच मुकाबला होगा।

इस ब्लॉक के 95 बीडीसी मतदान करेंगे। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार सपा समर्थित मदन सिंह और बसपा समर्थित योंगंद्र सिंह के बीच आमने सामने की लड़ाई होगी। यहां पर भी कोई पर्चा वापस नहीं हुआ।

यहां पर 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। बहादुरपुर ब्लॉक में भी दो प्रत्याशियों के बीच सीधी लड़ाई होगी।यहां पर प्रमिला देवी पत्नी भूपेंद्र व शोभा पत्नी श्यामलाल मैदान में हैं।


यहां पर भी कोई पर्चा वापस नहीं हुआ। इस ब्लॉक के निर्वाचित 86 बीडीसी मतदान करेंगे। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार दो प्रत्याशी आमने सामने रह गएं हैं।

यहां पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एवं सपा समर्थित रामनरेश चौधरी और बसपा समर्थित विद्यावती चौधरी के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।यहां 85 बीडीसी मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed