फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   village president killed in santkabir nagar

चेनुआ के प्रधान की संतकबीरनगर में हत्या

Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
village  president killed in santkabir nagar
मुन्डेरवा थाना क्षेत्र के चेनुवा के प्रधान राम चरित्र की मौत होने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती। मुंडेरवा थाने के चेनुआ मेहरई के ग्राम प्रधान रामचरित्र (52) की रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पत्नी के साथ सरयू नदी के बिड़हर घाट पर स्नान करने जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने शनिचरा बंधे के पास चलती बाइक पर हेलमेट के नीचे से सटाकर कनपटी में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


 बनकटी ब्लाक के ग्राम पंचायत चेनुआ मेहरई निवासी राम चरित्र विगत 10 वर्षों से हर रविवार को पत्नी किसमता के साथ संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के बिड़हर घाट पर सरयू स्नान करने जाते थे। प्रधान राम चरित्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब छह बजे घर से निकले।
विज्ञापन


शनिचरा बंधे पर पहुंचे तो पीछे से दो युवक सवार बाइक ओवरटेक कर आगे बढ़ी। आगे बढ़ने के बाद बदमाशों ने हेलमेट पहने बाइक चला रहे उनके पति की पक्की पहचान करने के लिए दो बार ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद बाइक के समानांतर होकर बदमाश ने प्रधान की कनपटी पर हेलमेट के नीचे तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही प्रधान दंपती सड़क पर गिर पड़े। इसके साथ ही बदमाश महुली की तरफ भाग निकले। घना कोहरा होने की वजह से उनका हुलिया भी कोई नहीं देख सका। 


गंवई राजनीति की रंजिश में हत्या की चर्चा 
ग्राम प्रधान राम चरित्र की हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है। प्रथम दृष्ट्या इसे गंवई राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोगों ने प्रधानी चुनाव के दौरान हुए विवाद को वजह बताया तो कई लोगों ने अलग-अलग बातें बताईं। एहतियातन मृतक के गांव पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने भी लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ खास हासिल नहीं हुआ। एसओ मुंडेरवा सुधीर सिंह का कहना है कि वह घटना स्थल पर जाकर छानबीन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed