फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vaisnow paira medical college is unvalid

वैष्णो पैरा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फर्जी

Wed, 14 Nov 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Wed, 14 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
vaisnow paira medical college is unvalid
doctor
बस्ती। शहर के मड़वानगर स्थित मां वैष्णो पैरा मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल मामले में नया खुलासा हुआ है, सामने आया है कि यह कॉलेज  पूरी तरह से फर्जी है। इस कॉलेज के छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने उनसे प्रवेश शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूल ली और फर्जी डिग्री थमा दी। छात्रों ने इसकी शिकायत डीएम व सीएम के पोर्टल पर भी की थी। इस प्रकरण के जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ को दी गई थी। 
विज्ञापन

उक्त कॉलेज में डीएमएलटी, एएनएम, जेएनएम कोर्स के लिए छात्रों ने दाखिला लिया था। परीक्षा के बाद डीएमएलटी व एएनएम के छात्रों का परिणाम आ गया, लेकिन जेएनएम का परिणाम नहीं आया। जबकि सत्र बीत चुका है। विद्यार्थियों का आरोप था कि इनसे कोर्स फीस के नाम पर 65 से 80 हजार रुपये लिए गए और उसके बाद जब इनको डिग्री दी गई तो फर्जी निकली। यह उन्हें तब पता चला जब वे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश गए तो वहां की लिस्ट में मां वैष्णो पैरा मेडिकल कॉलेज का नाम ही नहीं था। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ ने कहा फर्जी है कॉलेज  
मां वैष्णो देवी पैरामेडिकल कॉलेज के संबंध में जब डिप्टी सीएमओ सीएल कन्नौजिया कहते हैं कि यह कॉलेज पूरी तरह फर्जी है और इसे सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed