{"_id":"d1f3fa308216268e72fa195f459fb08e","slug":"ut-quadi-of-zila-jail-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिला कारागार बस्ती में हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी की
विज्ञापन
शनिवार की सुबह मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि उसे दिल का दौरा पड़ा
था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड के रहने वाले 60 वर्षीय मोलहू जनवरी 2014 से हत्या के मामले में जिला कारागार बस्ती में बंद थे। मोलहू की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें जेल अस्पताल में रखा गया था। शनिवार को जेल खुलने के बाद मोलहू ब्रश करते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़े।
जेल प्रशासन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहा था, मगर रास्ते में ही मोलहू ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जेल प्रशासन ने मोलहू के घर वालों को सूचना दी गई।
दिवंगत मोलहू के पुत्र बुधिराम ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजे के करीब जेल प्रशासन की ओर से फोन कर बताया गया कि उनके पिता की मौत हो गई है। इसके बाद परिवार और गांव के लोगों के साथ वह जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उनके पिता का शव पड़ा था।
जेलर वीके मिश्र ने बताया कि मोलहू की तबीयत खराब थी। उन्हें जिला कारागार के अस्पताल में रखा गया था। शनिवार को जैसे ही जेल खुली पता चला कि ब्रश करने के दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गई। उसे दिल का दौरा पड़ा था। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके घरवालों को खबर की गई।
दो भतीजों के साथ दो साल से जेल में थे मोलहू
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड के रहने वाले 60 वर्षीय मोलहू दो वर्ष से जिला कारागार बस्ती में बंद थे। उनके दो भतीजे भी बंद थे। इन सभी की जमानत नहीं हो पा रही थी।
जानकारी के अनुसार चार जनवरी 2014 को लोहिया नगर वार्ड के ही रामबुझारत की हत्या हो गई थी। इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया गया था। इनमें से चार लोगों की जमानत हो चुकी है। जबकि मोलहू और उसके भतीजे मनोज और विजय कुमार पुत्र शिवपूजन की जमानत नहीं हो पा रही थी।
उनकी मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद दिवंगत मोलहू के भाई शिवमूरत ने बताया कि उनके भाई की मौत के बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना। जेल प्रशासन ने उन्हें बताया है कि उनके भाई की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इससे अधिक उन्हें कुछ नहीं पता।