फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two dead, three injerd

पिकअप पलटी, दो की मौत, तीन जख्मी

Wed, 03 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 03 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद से सब्जी खरीद कर लौट रहे व्यवसायियों की पिकअप अनियंत्रित होने से पलट गई। पिकअप पर सवार व्यवसायियों में दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए।     
विज्ञापन


हादसा मंगलवार को दिन के 11 बजे राम जानकी मार्ग स्थित गोकुलपुर के पास हुआ। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सालिकराम, दुर्गेश, रमेश, पंकज और रमेश पुत्र मिठाईलाल फैजाबाद से पिकअप से सब्जी लेकर गायघाट व स्थानीय बाजारों में बेचने के लिए लेकर आ रहे थे। गोकुलपुर के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और सड़क के किनारे  पिकअप पलट गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। आसपास के लोगों ने दौड़कर मदद पहुंचाई और 108 एंबुुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजा। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने सालिकराम (42 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्गेश (15 वर्ष), रमेश (32), रमेश पुत्र मिठाई लाल व पंकज (15) का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी पंकज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शाम को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।  मृतक सालिकराम सब्जी बेचकर घर परिवार चलते थे। खबर सुनकर पत्नी और बच्चों की चीख पुकार से हर किसी की आंखेें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed