{"_id":"5a1077154f1c1b156b8b6be2","slug":"truck-school-bus-accident-7-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से स्कूल बस टकराई, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से स्कूल बस टकराई, सात घायल
basti
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
छात्र-छात्राओं को लेकर लुंबिनी टूर पर जा रही बस में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लग गई। दुर्घटना में पांच बच्चे और दो शिक्षक घायल हुए हैं। टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क के किनारे खाई में पलट गया। हादसा फोरलेन स्थित मनौरी मोड़ पर हुआ।
शनिवार सुबह आरपी साइंस एकेडमी बेलाड़ी से कक्षा आठ तक के 42 छात्र-छात्राओं को लेकर प्राइवेट बस लुंबिनी के लिए निकली। करीब साढ़े आठ बजे फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा फ्लाईओवर के पास से मनौरी की ओर मुड़ने के दौरान एटा से कुशीनगर जा रहा ट्रक टकरा गया। बस को बचाने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गया। गनीमत रही कि बस का अगला हिस्सा ही चपेट में आया। इससे पांच बच्चे और दो स्टाफ बस के टूटे शीशे से घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बस में ही रहे स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार पांडेय ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस और एंबुलेंस को दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में अभितोष यादव (10), अनन्या सिंह (09), आदित्य यादव(12), अमर (12), शिवेंद्र सिंह (14), संदीप पांडेय (25) और प्रदीप यादव (25) शामिल हैं। हादसा होते ही कुशीनगर आलू ले जा रहा ट्रक चालक और खलासी भाग निकला। प्रबंधक सुधीर पांडेय ने दूसरे वाहनों से सभी बच्चों को उनके घर वापस भेजवा दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं की गई है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक सुधीर पांडेय ने बताया कि ईश्वर की कृपा थी। हमारे सभी बच्चे और स्टाफ सुरक्षित बचे हैं। शीशा टूटने से ही मामूली चोटें लगी हैं। ट्रक चालक ने भी बचाव का प्रयास किया है। इस कारण किसी प्रकार की एफआईआर नहीं दर्ज कराएंगे।