फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang-rape of teenage girl, Revelation made in statement before magistrate

Lucknow News: किशोरी के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म मजिस्ट्रेट के सामने बयान में हुआ खुलासा

Wed, 02 Sep 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gang-rape of teenage girl, Revelation made in statement before magistrate
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। गाजीपुर क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के साथ परिचितों अमित और गुड्डू ने गोमतीनगर स्थित निजी कार्यालय में सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी पुष्टि किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान से हुई। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दीं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इंदिरानगर के टीकापुरवा में किराये के मकान में रहते हैं।
इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि किशोरी की जान-पहचान सीतापुर के खैराबाद स्थित नेवादा बरुआ गांव निवासी अमित से थी। अमित गोमतीनगर इलाके में एक निजी कंपनी में काम करता है। 12 अगस्त को अमित ने किशोरी को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया। उसके साथ सीतापुर के सिधौली स्थित लोहंगपुर निवासी गुड्डू केवट भी था।
विज्ञापन

दोनों किशोरी को गोमतीनगर स्थित एक निजी कार्यालय में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को सिर्फ छेड़छाड़ की बात बताई थी। इसी आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर थाने में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed