फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of youth found hanging in under-construction house

Rampur News: निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 02 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found hanging in under-construction house
रामपुर। साईं विहार कॉलोनी में अपने सपनों का आशियाना बनवा रहे एक युवक का शव भवन का निर्माण पूरा होने से पहले ही निर्माण के लिए लगाए गए बांस में फंदे पर लटका मिला। मृतक संभल के कोतवाली क्षेत्र मंडी खास निवासी यश कौशिक (30) बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब मजदूर काम के लिए साईं विहार कॉलोनी स्थित यश के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो उन्होंने मकान का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना के बाद परिवार के लोग पहुंचे। सीढ़ी के सहारे पड़ोसी और परिवार के लोग मकान के भीतर घुसे तो एक बांस पर यश कौशिक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, यश की शादी करीब पांच वर्ष पहले साईं विहार निवासी युवती से हुई थी। दोनों का चार वर्ष का बेटा है। यश करीब डेढ़ वर्ष तक रुद्रपुर में होटल चलाता था। इसके बाद वह संभल लौट गया था। इस दौरान उसका माता-पिता से पारिवारिक विवाद चल रहा था, लेकिन बाद में परिवार का विवाद सुलझ गया। इसके बाद माता-पिता ने यश को अलग रहने के लिए करीब 15 लाख रुपये दिए थे। यश ने इन पैसों से करीब एक महीने पहले साईं विहार में जमीन खरीदी और मकान का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश की मां सुमनलता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए। उधर, यश की पत्नी ने सास के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उसका कहना है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था।

0000
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed