फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cunning criminal arrested in police encounter; constable shot.

Gorakhpur News: पुलिस से मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली

Wed, 02 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cunning criminal arrested in police encounter; constable shot.
गोरखपुर। पिपराइच के जंगल धूसड़ में सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे। बाइक गिरने के बाद एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली कांस्टेबल हनुमान को लगी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मुमताज अहमद उर्फ राजू के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 2:20 बजे की है। थानाध्यक्ष पिपराइच अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ जंगल धूसड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय भी टीम के साथ पहुंच गए। संयुक्त टीम ने पादरी बाजार की ओर से बाइक से आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों यू-टर्न लेकर भागने लगे। कुछ दूर जाकर बाइक गिर गई। पुलिस ने दोनों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली कांस्टेबल हनुमान को लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के बाएं पैर में जा लगी। घायल होने पर उसे पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी अंधेरे में जंगल में भाग निकला। पकड़े गए बदमाश की पहचान तिवारीपुर के निजामपुर निवासी मुमताज अहमद उर्फ राजू (30) के रूप में हुई है। भागे आरोपी कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर निवासी सरफराज बताया गया है। पुलिस के अनुसार, मुमताज के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें चोरी, लूट, मारपीट, धमकी, एनडीपीएस के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरफराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जंगल और आसपास के इलाकों में कांबिंग की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। पुलिस ने मुमताज के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और चोरी का सामान बरामद किया है। एसपी नॉर्थ ने बताया कि पिपराइच क्षेत्र में हाल में हुई चोरी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। बरामद सामान और पूर्व की घटनाओं के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed