फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female employee steals goods worth 7.28 lakh, also accused of extortion

Lucknow News: महिला कर्मी ने चुराया 7.28 लाख रुपयों का माल, रंगदारी मांगने का भी आरोप

Wed, 02 Sep 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Female employee steals goods worth 7.28 lakh, also accused of extortion
लखनऊ। बिजनौर के शारदा नगर विस्तार योजना निवासी लोहा कारोबारी नरेंद्र जायसवाल ने महिला कर्मी सहित तीन पर 7.28 लाख रुपये के माल चुराने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नरेंद्र जायसवाल के मुताबिक उनका कारोबार यूपी, गुजरात और दिल्ली में है। मुख्य दफ्तर गुजरात में है। 22 मई 2023 को बस्ती निवासी किरन देवी को गुजरात स्थित कंपनी में नौकरी दी गई थी। अप्रैल 2026 में किरन ने मकान और भाई की शादी के लिए दस लाख रुपये एडवांस मांगे। मना करने पर किरन और उसका भाई अजीत बिजनौर कार्यालय पहुंचे। दोनों ने 2.50 लाख रुपये नकद, 4.78 लाख रुपये की चेन व दो मोबाइल चुरा लिए। इसके बाद दोनों भाग निकले और अपने मोबाइल बंद कर लिए।
विज्ञापन

कारोबारी का कहना है कि उन्होंने किरन की दोस्त को कॉल की तो उसके पति बृजेश ने गाली-गलौज की। बाद में किरन ने उनके खिलाफ बस्ती के एक थाने में शिकायत की। पुलिस के बुलाने पर वह बस्ती पहुंचे और किरन से समझौता किया। आरोप है कि किरन अब उनसे रंगदारी मांग रही है। उन्होंने 22 मई 2026 को बिजनौर पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed