फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal liquor manufacturing unit busted on Yamuna banks; 1,100 litres of raw mixture seized.

Sonipat News: यमुना किनारे अवैध रूप से शराब बनाने का भंडाफोड़, 1100 लीटर कच्चा मिश्रण बरामद

Wed, 02 Sep 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor manufacturing unit busted on Yamuna banks; 1,100 litres of raw mixture seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव बेगा में यमुना नदी किनारे पुलिस ने अवैध शराब बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ कर करीब 1100 लीटर कच्चा मिश्रण बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक झाड़ियों की ओर भाग निकला। थाना गन्नौर पुलिस ने गुरनाम उर्फ निक्का और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पानीपत के राक्सेड़ा निवासी गुरनाम उर्फ निक्का और उसके साथी यमुना किनारे अवैध शराब बनाते हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो एक युवक भाग गया। तलाशी में 14 लोहे व प्लास्टिक के ड्रमों में करीब 1100 लीटर कच्चा मिश्रण मिला। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल आठ प्लास्टिक पाइप और तीन पतीले भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed