फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused kidnappers fled after abandoning the young woman in Swar.

Moradabad News: स्वार में युवती को छोड़कर भाग गए अपहरण करने वाले आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused kidnappers fled after abandoning the young woman in Swar.
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग से सोमवार की शाम अगवा की गई युवती को आरोपी रामपुर के स्वार क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। मूंढापांडे की पुलिस और एसओजी आरोपियों के पीछे ली थी। पुलिस युवती को लेकर मूंढापांडे थाने पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। सोमवार को युवती अपने प्रेमी के साथ स्वार थाने में बयान दर्ज कराने जा रही थी। इसके बाद युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। बुधवार को कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के भरतपुर दढियाल निवासी राजकुमार ने सोमवार को मूंढापांडे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसने रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के पट्टीकला घोसीपुरा निवासी दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया है और वह दो साल से साथ रह रहे हैं। सोमवार की शाम राजकुमार अपने साथ युवती को लेकर कार से स्वार थाने में बयान दर्ज कराने जा रहे थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे इनकी कार मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास युवती के पिता तस्लीम, भाई दानिश, बिलाल समेत अन्य आरोपियों ने फायरिंग कर कार रुकवा ली और युवती को कार से खींच ले गए थे। इसके बाद से पुलिस और एसओजी आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस और एसओजी के पीछा करने पर आरोपियों ने युवती को मंगलवार की शाम स्वार क्षेत्र में छोड़ दिया और भाग गए। पुलिस युवती तक पहुंच गई और उसे अपने साथ मूंढापांडे थाने ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ स्वार थाने जा रही थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed