फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   truck fell, driver injured

बेकाबू हुआ ट्रक पलटा, चालक घायल

Fri, 23 Mar 2018 11:55 PM IST
basti
basti Updated Fri, 23 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
truck fell, driver injured
पलटा ट्रक। - फोटो : amar ujala
रुधौली। 
विज्ञापन

कस्बे के पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की रात बस्ती की तरफ से आ रहा एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में वाहन चालक का एक पैर टूट गया और अन्य को गंभीर चोटें आईं हैं। 
 बृहस्पतिवार की रात बालू लदा ट्रक अंबेडकर नगर से सिद्धार्थनगर के लिए जा रहा था। अभी वह रुधौली स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि ट्रक का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और आगे चलकर सड़क पर पलट गया। तेज आवाज पर जब आसपास के लोगों की नींद खुली तो हादसा स्थल की ओर गए, जहां ट्रक पलटा था। सिद्धार्थनगर जिले के वाहन चालक फूलचंद शर्मा का पैर टूट गया जबकि दो अन्य को चोटें लगीं। ट्रक मालिक अंजली चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



घायल को तड़पते छोड़, भागे अधिकारी
बसती। कार से घायल हुए युवक को तड़पते छोड़कर मंडी के एक अधिकारी भाग निकले। यह संवेदनहीनता शुक्रवार को फोरलेन पर उजागर हुई। पुलिस टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत में युवक को रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खोराखार पटेल चौक से आगे फोरलेन पर मंडी समिति के एक अधिकारी की कार की चपेट में आकर दुधारा थाने के उजरा निवासी रामप्रीत (35) घायल हो गए। आबकारी इंस्पेक्टर के ड्राइवर ने रामप्रीत को यूपी-100 टीम की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद मंडी के अधिकारी घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे तड़पते छोड़कर मंडी के टाइप-सी के पास क्षतिग्रस्त कार छिपाकर दफ्तर में जाकर बैठ गए। हादसे की सूचना पाकर यूपी-100 टीम ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि घायल की हालत गंभीर है। सूत्रों के अनुसार कार खुद मंडी के अधिकारी चला रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed