मड़वानगर में फार्मासिस्ट के घर चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह चोरी की सूचना पर यूपी-100 पुलिस के साथ ही कोतवाल पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी में कुछ लोगों का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। आए दिन इस इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
पीड़ित हरीशचंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका परिवार पैतृक गांव गौर के सिकंदरपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गया था। कोहरा और ठंड के कारण उनका परिवार मड़वानगर वापस नहीं आ सका। शुक्रवार सुबह लौटे और गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हैं।
पूरे परिवार को मानो सांप सूंघ गया। छानबीन में पता चला कि चोर सोने का हार, लॉकेट, झुमका और पांच सोने की अंगूठी सहित पचास हजार उन्होंने रुपये गायब हैं। करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर और पचास हजार रुपये चोरी होने की बात बताई। चोरी की सूचना 100 नंबर पर दी गई। थोड़ी ही देर में कोतवाल और एसआई रौता चौकी भी आ गए। सीसीटीवी में दो चोरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। बताया कि इस इलाके में आए दिन चोरियां हो रही हैं। कोतवाली पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।