फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The teenager was hit by the pick-up, death

पिकअप की चपेट में आई किशोरी, मौत

Fri, 02 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 02 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The teenager was hit by the pick-up, death
कलवारी थाना क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर सानिया की मौत होने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में कलवारी बस्ती मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय बेलवाडाड़ के पास  सड़क हादसे में किशोरी की मौत हो गई। वह अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आ गई थी। पुलिस ने किशोरी का शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


ननिहाल से आ रही तेरह वर्षीय सानिया पुत्री मोहम्मद वसीम निवासी खासपुर थाना टांडा जिला अंबेडकरनगर की मौत बस बदलने के चक्कर में शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे  हो गई। परिवार वालों के अनुसार सानिया के नाना की मौत हो गई थी। उसी में शामिल होने के लिए सानिया अपनी मां और मौसी(खाला) के साथ ननिहाल  धनघटा थाना क्षेत्र के लौकिहवा गांव गई हुई थी। वहां से वह शुक्रवार को लखनऊ जा रही प्राइवेट बस से वह अपने घर लौट रही थी।  बस का कंडक्टर उसका सगा संबंधी था। उसने टांडा की तरफ जाने वाले बस के  ड्राइवर से बात करके बेलवाडाड़ के पास सानिया और उसके  परिजनों को भेजा। सानिया अभी सड़क पार ही कर रही थी कलवारी की तरफ  से जा रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिकअप चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। कलवारी के एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। साथ ही पिकअप के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed