{"_id":"57effa3f4f1c1b9074576a84","slug":"the-sharp-weapons-killing-hygienists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई कर्मी की धारदार हथियार से हत्या
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर थाना के केशरई गांव निवासी सफाई कर्मी 28 वर्षीय राजेश यादव की उस समय धारदार हथियार से हत्या कर दी, जब वह शनिवार को तैनाती स्थल पर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले में दिवंगत के बड़े भाई रमेश कुमार की तहरीर पर देर शाम दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिवांगत के भाई रामेश कुमार ने तहरीर में लिखा है कि गौर थाना के बूढ़ापार के युवक मुकेश व हनुमानदीन ने मिलकर हत्या की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।
राजेश यादव गौर ब्लॉक के बड़ोखर गांव में सफाई कर्मी के पद तैनात थे। शनिवार की सुबह घर से साइकिल लेकर तैनाती स्थल पर जाने के लिए निकले। दोपहर में सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हरदिया प्राथमिक विद्यालय से सौ मीटर आगे एक युवक का शव गन्ने के खेत के बगल पड़ा है। इस पर गांव व परिवार के लोगों ने घटना स्थल पहुंच कर युवक की पहचान राजेश के रूप में की। राजेश के चेहरे पर धारदार हथियार के कई चोट के निशान मिले। मौके पर पहुंची गौर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ हरैॅया कृष्ण मुरारी ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से घटनाऔर दिवंगत के संबध में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। हत्या किसने और क्यों की यह जांच का विषय है। पुलिस कई बिंदुओ पर जांच कर रही है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य व गौर ब्लाक अध्यक्ष बजंरगी ,जिला संगठन मंत्री शिवमंगल पांडेय आदि ने शीघ्र ही हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग की है।