{"_id":"57e95a764f1c1bbb6f573d80","slug":"teenager-brutally-beat-up-in-school-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में किशोरी की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में किशोरी की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
बस्ती शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। छुट्टी के बाद घर पहुंची छात्रा ने पीठ व हाथ पर चोट के गहरे निशान दिखाया तो अभिभावक दंग रह गए। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपी प्रबंधक हरगोविन्द सिंह उर्फ गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कोतवाली थानान्तर्गत मड़वानगर निवासी अजय गौड़ की बेटी अंकिता (6) शहर के खीरीघाट मिश्रौलिया में स्थित हंसू चिल्ड्रेन एकेडमी में कक्षा एक की छात्रा है। गौड़ के अनुसार उनकी बेटी तबियत खराब होने के कारण तीन दिन स्कूल नहीं जा पाई थी। सोमवार को जब वह स्कूल पहुंची तो प्रबंधक ने डंडे से पीटा।
विज्ञापन