फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher jumped in Kuano

शिक्षिका कुआनो में कूदी

Wed, 02 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 02 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher jumped in Kuano
अमहट पुल से महिला ने कुआनो नदी छंलाग लगाने पर लोगो ने निकाला लगी लोगो की भीड़।
पारिवारिक कलह से आहत 25 वर्षीय शिक्षिका ने बुधवार दोपहर बाद कुआनों में छलांग लगा दी। धारा में बहते करीब पांच सौ मीटर दूर अमहट घाट पर पहुंच गई, जहां लोगों ने उसे सुरक्षित निकाल बाहर किया। 
विज्ञापन


मुख्यालय पर तैनात सरकारी मुलाजिम पिता की निजी स्कूल में पढ़ाने वाली बेटी की बीते अप्रैल माह में शादी हुई। ससुराल में किसी बात को लेकर उसकी अनबन रहती थी। बुधवार को वह स्कूल से अचानक निकली और करीब चार किमी दूर कुआनो के नए पुल पर जा पहुंची। उसने पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। युवती को पुल से कूदते किसी ने नहीं देखा लेकिन जब पूरब तरफ बहकर वह पुराने पुल के पास स्थित शिव मंदिर के सामने पहुंची तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और उसे बाहर निकाला। इस बीच किसी ने एएसपी रोहित मिश्र को खबर कर दी। नतीजन कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed