फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Skunk brothers fired Bolero farm

बदमाश भाइयों की बोलेरो खेत में पलटी

Tue, 22 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 22 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Skunk brothers fired Bolero farm
कप्तनगंज थाना क्षेत्र के राखिया गांव के बुलोरो सवार अपराधी को पुलिस ने पकड़ा।
बिना पैसे दिए कपड़े का गट्ठर व टुल्लू पंप लेकर भाग रहे तीन सगे भाइयों की बोलेरो कप्तानगंज के रखिया के पास गन्ने के खेत में बेकाबू होकर पलट गई। उसमें सवार दो मौके से पकड़ लिए गए,मगर तीसरेे को भागते समय एक किमी दूर बरहटा गांव के पास पकड़ा गया। तीनों अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थानाक्षेत्र के रामनगर के रहने वाले दुर्गा प्रसाद उपाध्याय के पुत्र ब्रजेश, दिनेश व देवेंद्र बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे की फैशन कलेक्शन नामक दुकान से बोलेरो लेकर तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक दुकानदार के पास पहुंचा और खुद को कपड़े का व्यापारी बताकर दुकान से पांच हजार रुपये का कपड़ा खरीदे। वहीं की दूसरी दुकान शिव मंगल वस्त्रालय से भी 2 हजार रुपये की साड़ी व जींस पैंट लिए और सारा सामान गाड़ी में रखकर  भाग निकले। 
विज्ञापन


इंतजार करने के बाद जब दुकानदारों ने पीछा किया तो वे भागने लगे। दुकान के प्रोपराईटर गिरिजेश पाल ने बताया कि दुकान से उनके भाई अमन ने फोन करके बताया कि ब्लैक बोलेरो यूपी45बी- 1714 से वह भागे हैं। उनका कहना है कि उस हुलिए की गाड़ी शहर के पा भी मिली,जिसके पास एक आदमी मोटर लेकर भागा। मामला गड़बड़ देख पाल ने 100 नंबर पर सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस को अलर्ट देख तीनों बोलेरो लेकर फ़ुटहिया से नगर रोड पर मुड़ गए। नगर बाजार से आगे जाकर उन सबने मेन रोड छोड़कर पोखरा की सड़क पकड़ लिए। वे करीब पांच किमी पश्चिम जाकर रखिया गांव के पास कप्तानगंज-पंडूलघाट रोड पर निकले। तभी सामने पुलिस दिख गई। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए रोड पर ट्राली खड़ी कर दिया था। कहीं से निकलने की सूूरत न दिखने की हड़बड़ी में चालक ने बोलेरो सड़क के किनारे गन्ने के खेत में उतार दिया। लेकिन वह अनियंत्रित होकर पलट गई। एसपी का कहना है कि आलापुर थाने से इन तीनों की पुष्टि कराई जा रही है। वहां इनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला। आगे अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed