{"_id":"573f5c644f1c1bfe16ac7204","slug":"separation-dispute-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के लिए घमासान, 6 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे के लिए घमासान, 6 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर मारपीट मंे घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पैकोलिया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी चली। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए निकट के अस्पताल भेजा गया है।
बेलघाट के पूर्व प्रधान मो. अकबाल व मो. समी के बीच आपसी बंटवारे का लंबे समय से विवाद चल रहा है। जब बातचीत से हल नहीं निकला तो वे न्यायालय की शरण में चले गए। जहां प्रकरण विचाराधीन है। शुक्रवार को सुबह बेलघाट बाजार के चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और उनमें जमकर लाठी डंडा चला। पूर्व प्रधान पक्ष के अल्ताफ हुसेन, नियाज अहमद, अशफाक हुसेन व अफताज हुसेन घायल हुए। दूसरे पक्ष के समी के आफताब आलम व मो. वारिस के सिर फट गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल करा रही है। थानाध्यक्ष सलीमुज्जफर खां ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। किसी ने अभी तहरीर नहीं है।