फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sadar tahsildar booked in rape case

बस्ती के तहसीलदार पर दुष्कर्म का केस

Fri, 04 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस ने तहसीलदार सदर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच
विज्ञापन
शुरू कर दी है। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

कटरा बस्ती निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुछ दिन पहले उसकी तहसीलदार सदर विनोद सिंह से मुलाकात हुई। तहसीलदार ने कांशीराम आवास उपलब्ध कराने का झांसा दिया।

वह तहसीलदार के बहकावे में आ गई। इसके बाद तहसीलदार ने कई बार उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाया और आवास देने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार विनोद के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यहां बता दें कि बीते दिनों आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच एडीएम को दी थी।

एडीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच पूरी हो चुकी है। चुनाव की व्यस्तता के चलते जांच रिपोर्ट डीएम को नहीं दी जा सकी है।

महिला का कहना है कि न्याय मिलने तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी। बताया कि केस को वापस लेने के लिए भी तहसीलदार की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है। इससे उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed