फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   retired railway staff turns out to be the gangster of the ticket broker gang

सेवानिवृत्त रेलकर्मी निकला टिकट दलाल गिरोह का सरगना

Mon, 10 Jun 2019 12:03 AM IST
बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
retired railway staff turns out to be the gangster of the ticket broker gang
सेवानिवृत्त रेलकर्मी निकला टिकट दलाल गिरोह का सरगना - फोटो : अमर उजाला
बस्ती/बभनान। गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए अधिकांश लोग रेल मार्ग से सफर तय करते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कंफर्म टिकट न मिलने के चलते यात्रा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में टिकट दलाल भी सक्रिय रहते हैं। कंफर्म टिकट दिलाने के नाम पर ये लोगों से अच्छी रकम वसूलते हैं। टिकट दलाली पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ अभियान चला रही है। इसके तहत अंतरराज्यीय टिकट दलालों का सरगना और एक व्यक्ति  गिरफ्त में आ गया।  
विज्ञापन

मुखबिर के जरिए आरपीएफ को सूचना मिली कि बभनान स्टेशन के बाहर दो व्यक्ति रेलवे टिकट का धंधा करते हैं। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हो गया और निरीक्षक नरेंद्र यादव, चौकी प्रभारी बभनान राजेंद्र यादव, सीआईबी एसआई शिवशंकर, एसआई योगेंद्र प्रताप सिंह, हमराही इंद्रजीत गिरी, साहब सिंह, शैलेंद्र यादव, मुन्ना कुमार शाह ने धेराबंदी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक के अनुसार अभियुक्तों ने अपना नाम उदयभान सिंह व मनोज सिंह निवासी बभनान बताया है। इनके पास से सात आरक्षित काउंटर रेल टिकट जिसकी कीमत 31 हजार रुपये बरामद हुआ। बताया कि उदय भान रेलवे की सेवा से पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed