फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   private bus fell down

यात्रियों की बस पलटी, आधी रात को मची चीख-पुकार

Tue, 30 Apr 2019 12:17 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 30 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
private bus fell down
पलटी बस। - फोटो : amar ujala
बस्ती/हर्रैया। लखीमपुर से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। प्राइवेट बस में करीब 50 यात्री सवार थे। इसमें से चालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार को आधी रात में दो बजे हर्रैया क्षेत्र में फोरलेन स्थित मुरादीपुर गांव के सामने हुआ। दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। गड्ढे में बस के पलटते ही जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। सो रहे आसपास के लोग जाग गए और यात्रियों की चीख सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही डॉयल 100 पुलिस और हर्रैया पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया। दुर्घटना में चालक सहित 11 यात्री घायल हुए हैं। अन्य को बस के झटके व सीट से टकराने पर मामूली चोटें लगीं। घायलों में से चार की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें से कई को मामूली चोट थी।
विज्ञापन

चालक सोनू सिंह पुत्र करन सिंह निवासी पलिया कला, लखीमपुर से रविवार शाम बस को लेकर गोरखपुर के लिए चला था। रात में करीब दो बजे फोरलेन पर मुरादीपुर गांव के सामने झपकी आ गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा था। लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। घायलों में अजय कुमार  (44) निवासी गंगवा, थाना लक्ष्मीपुर जनपद कुशीनगर, छाया (45) पत्नी राज कुमार निवासी घंटाघर गोरखपुर, सावित्री (47)  हजारा निवासी गोरखपुर, शाहीन खातून (30) पत्नी अमीरूलुल्लाह निवासी पटरंगा, मोतीपुर बहराइच, रामानंद पुत्र मेघू निवासी गोपालपुर, थाना गौरीबाजार, देवरिया, रेशमा (40) पत्नी अंबिका प्रसाद कप्तानगंज कुशीनगर, ईसा मोहम्मद (55)  निवासी भूरी पाकड़ थाना रामपुर देवरिया, अमीरूल्लाह (32) पुत्र करीमुल्लाह ग्राम पेड़रहा थाना मोतीपुर बहराइच, मैरून निशा (55) पत्नी मजीद ग्राम महुवा देवरिया के अलावा बस का चालक और खलासी लाडी सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी पलिया कलां, लखीमपुर शामिल हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल अजय कुुमार, छाया, शाहीन खातून व रामानंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत बिगड़ती देखकर परिजन अजय और छाया को इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed